जीवन का सबसे खूबसूरत उपहार: रक्तदान!
आज 27 फरवरी 2025, को मैंने एनएसएस यूनिट बेनेट यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में तीसरी बार रक्तदान किया। यह शिविर ओम चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सेक्टर 63 नोएडा के सहयोग से आयोजित हुआ और इस बार भी पहले की तरह, यह अनुभव दिल को सुकून देने वाला रहा। मुझे आज भी 2022 का वो दिन याद है जब मैं रक्तदान करने के लिए बहुत उत्साहित था, लेकिन 18 साल से कम उम्र होने की वजह से मुझे अनुमति नहीं मिली। उस दिन मैंने खुद से वादा किया था कि जैसे ही मैं योग्य होऊंगा, मैं हर साल रक्तदान करूंगा। यह मेरा तीसरा रक्तदान है और चौथी बार इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया है। हम में से कई लोग यह नहीं जानते कि सिर्फ 450ml (1 यूनिट) रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है! रक्तदान करने में कुछ मिनट ही लगते हैं, लेकिन यह किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। इस बार भी मुझे "Certificate of Life Saver" मिला, लेकिन असली खुशी इस बात की है कि मेरा छोटा सा योगदान किसी को नई जिंदगी देगा। रक्तदान केवल एक समाजसेवा नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं सभी स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं...