आख़िर क्यों बढ़ रहा है लिव-इन रिलेशनशिप का ट्रेंड ?
“मैं आज जिस लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हूं उससे शादी करने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन मेरे लिए माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है”। “मैं काफी सकारात्मक हूं कि वे इस फैसले में मेरे साथ रहेंगे”। “मैं और मेरा पार्टनर दोनों अपने लक्ष्यों को हासिल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि हम अपने माता-पिता से इसके बारे में आसानी से पूछ सकें”। यह सब कहना है बीते 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पूनम का। वे अभी हाल फिलहाल चंडीगढ़ में एक बीपीओ में काम कर रही है। पूनम बीते 3 साल से लगातार लिव-इन में रह रही है उनका इस मसले पर कहना है, “लिव इन रिलेशनशिप एक ऐसा रिश्ता है जहां दो लोग जो आपस में प्यार करते है साथ में रहने का निर्णय लेते हैं ताकि वे एक दूसरे को अच्छे से जान पाएं और एक रिश्ता तब ही ज्यादा अच्छा हो पाता है जब आप आपके पार्टनर को अच्छे से जानते हैं।“ आखिर लिव इन की उन्हें जरूरत क्या पड़ी इस पर पूनम का कहना था कि, “सबसे पहली चीज यह कि मेरे लिए लिव इन कोई जरूरत नहीं थी यह सिर्फ एक अच्छा जरिया था एक दूसरे को जानने का लिव इन रिलेशनशिप को मैंने एक जरूरत के तौर पर कभी नहीं देखा है।“ अ...