बेनेट यूनिवर्सिटी में देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत बेनेट यूनिवर्सिटी में सम्पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का यह महापर्व मनाया गया। यूनिवर्सिटी के ए और बी ब्लॉक के प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में वाइस चांसलर डॉ. प्रभु कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. प्रभु कुमार अग्रवाल ने सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को संबोधित किया। नवनियुक्त डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ निधि सिन्हा ने भी इस शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और प्रभावी ढंग से अपनी बात कहीं। आज़ादी का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा,"आज़ादी क्या है? ये मात्र एक शब्द नहीं है ये वह है जो त्याग से महापुरुषों के बलिदान से मिली है। आज़ादी कमा कर खाई जाने वाली वह रोटी है।" सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गई। बेनेट यूनिवर्सिटी की म्यूजिक सोसायटी 'अद्वैता' के प्रतिभावान कलाकारों के द्वारा देशभक्ति की भावना को प्रतिध्वनित करने वाला संगीत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बीएएफटीडब्ल्यू के छात्र अविरल सिंह ने क्रांतिकारी शही...