संस्मय प्रकाशन ने विश्व पुस्तक मेले में इंदौर का प्रतिनिधित्व किया!
(नैवेद्य पुरोहित)
संस्मय प्रकाशन, जो वर्षों से नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले में इंदौर का एकमात्र प्रतिनिधि रहा है। इस वर्ष भी 34वें विश्व पुस्तक मेले 2025 में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह मेला 1 फरवरी से 9 फरवरी तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में चला जहाँ लाखों पाठकों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।
संस्मय प्रकाशन ने इस वर्ष भी हिंदी साहित्य की समृद्ध विरासत को प्रस्तुत करते हुए समीक्षा, कविता संग्रह, कहानियाँ, ग़ज़ल, बाल साहित्य, भाषा विमर्श और पत्रकारिता से जुड़ी पुस्तकें प्रदर्शित की। मेले के दौरान प्रख्यात लेखकों की किताबों की शानदार बिक्री हुई, जिससे यह सिद्ध होता है कि हिंदी साहित्य के प्रति पाठकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।
संस्मय प्रकाशन के संचालनकर्ता अर्पण जैन 'अविचल' ने कहा, "निःसंदेह प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी पाठकों, लेखकों, अतिथियों सहित सभी सहयोगियों का बहुत साथ व सहयोग मिला। इस मेले में संस्मय प्रकाशन की 11 कृतियों का लोकार्पण हुआ। आप सभी के साथ के लिए हम हृदय से आभारी हैं।"
संस्मय प्रकाशन के संचालक अर्पण जैन 'अविचल', शिखा जैन और भावना शर्मा है। संस्मय प्रकाशन की यह उपलब्धि इंदौर के लिए गर्व का विषय है। इस वर्ष की शानदार सफलता के बाद, पाठकों को विश्वास है कि अगले विश्व पुस्तक मेले में संस्मय प्रकाशन और भी बेहतर प्रस्तुतियों को लेकर आएगा।
#WorldBookFair2025 #ndwbf2025 #संस्मय_प्रकाशन #किताबोंकासंसार #worldbookfair #विश्वपुस्तकमेला #पुस्तकोंकासंसार #booklover #किताबोंकासंसार #दिल्ली




Comments
Post a Comment