Posts

Showing posts from March, 2024

बेनेट यूनिवर्सिटी से आईआईआईटी नागपुर तक का सफ़र!

Image
बीते महीने की बात है फरवरी शुरू हुए कुछ 8-10 दिन ही हुए थे सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था मसूरी ट्रिप से हम सब दोस्त लौटे ही थे। 3-4 दिन से रोज़ मेरा दोस्त जयंत कुछ न कुछ नए आइडियाज ला रहा था एक नए स्टार्टअप का इस बारे में फिर कभी बताऊंगा। एक दिन लंच के बाद हम पांच दोस्त माही, मैं, जिया, जयंत और यशवी फुटबॉल ग्राउंड पर बैठे थे। बहुत खाली खाली सा लग रहा था वही रोज़ के काम क्लासेज, असाइनमेंट्स और वहीं सब। कुछ अलग करना चाहिए सबसे हटके। बैठे-बैठे बात निकली कि दूसरी यूनिवर्सिटीज कॉलेजेस के कंपटीशन में हमें भी भाग लेना चाहिए। इसी बहाने सीवी में जोड़ने लायक कुछ काम दिखेगा। इंटरनेट पर मैंने दो तीन प्रतियोगिताएं देखी फिर अचानक ही दिमाग का बल्ब जला और मैंने सोचा क्यों न ऐड मैड कंपटीशन में पार्ट लिया जाएं क्योंकि पिछले साल बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने ऐड मैड कंपटीशन का आयोजन किया था जिसमें हमने द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। ऐड मैड कंपटीशन में सबसे ऊपर आईआईआईटी नागपुर की प्रतियोगिता आ रही थी। उस प्रतियोगिता की गाइडलाइंस पढ़ने के बाद हमने निर्णय लिया कि इसमें भाग लेते है कुछ न कुछ तो सीख...