संवाद, सत्ता और सच्चाई का संगम: डीडी कॉनक्लेव में एक यादगार दिन
मेरे लिए आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को भोपाल के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में दूरदर्शन का कार्यक्रम 'डीडी डायलॉग दमदार 2 साल मोहन सरकार' सिर्फ एक कार्यक्रम में शामिल होने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह विचार, विमर्श और अनुभवों से भरपूर एक यादगार यात्रा बन गया। दोस्तों के साथ संवाद, हंसी-मज़ाक और गंभीर चर्चाओं के बीच हर क्षण खास रहा। कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण देश के चर्चित और प्रभावशाली न्यूज़ एंकर सुधीर चौधरी रहे। मुझे उनसे मुलाक़ात और संवाद का अवसर मिला साथ ही हम सभी मित्रों ने उनके साथ ढेर सारी स्मरणीय तस्वीर भी खिंचवाई। पत्रकारिता को लेकर उनका मार्गदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रोज़ न्यूज़पेपर पढ़ो और डिजिटल ई-पेपर में नहीं, बल्कि पारंपरिक फिजिकल हार्ड कॉपी में पढ़ना चाहिए, क्योंकि यही आदत पत्रकारिता की बुनियादी समझ, अनुशासन और संवेदनशील दृष्टि विकसित करेगी। जब हमने उन्हें बताया कि हम माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं, तो उन्होंने सहज भाव से कहा, “फिर तो मुझ पर आपका पहला अधिकार है।” यह वाक्य हम ...