द ट्रिप: आई वोंट फॉरगेट इट टिल माय लास्ट ब्रेथ
28 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 के लॉन्ग वीकेंड पर लोगों ने अपने हिसाब से इस छोटे पर मच नीडेड ब्रेक के आनंद उठाएं। हॉस्टल, कॉलेज, क्लासेस, असाइनमेंट्स, स्टूडेंट काउंसिल, एडिटोरियल बोर्ड और भी ऐसी तमाम जगहों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते-करवाते रोज़ की भागा दौड़ी से ऊब सा गया था। ज़रूरत थी एक एडवेंचरस सी यादगार ट्रिप की। दोस्तों से पूछा तो सभी को घर जाना था और वाजिब सी बात है चाहे कितना भी घूम लो अपने शहर अपने घर से ज्यादा सुकून कहीं नहीं मिलता। लेकिन ये बात मेरे मन में नागवार गुजरी मुझे सुकून से ज्यादा जुनून चाहिए था लिहाज़ा मैंने कई सारी ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया। मैक्लॉडगंज, धर्मशाला, जयपुर, पुष्कर, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, मसूरी, देहरादून, बनारस, आगरा, और भी न जाने कहां-कहां कितनी सारी ट्रैवल एजेंसियों के एजेंटो से बात की। सबसे बात करने के बाद अपने दोस्तों के अलावा जिन भरोसमंद लोगों के साथ ट्रिप कर सकता हूं उनसे मनुहार की...कहीं चलते है अच्छी जगह, यादगार ट्रिप प्लान करते है, सबकुछ अपने बजट के अन्दर हो जाएगा, ये एजेंसियां है, आदि। सभी एजेंसियों के हर जगह के पैकेजेस मैंने उन...