एक यादगार ट्रिप: गोवा विथ फैमिली
बहुत लंबे समय बाद परिवार के साथ प्रदेश के बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बना। 4 साल पहले जून 2019 में इमैजिका, दमन, सापुतारा व गुजरात के कुछ स्थानों पर गया था। उसके बाद परिवार के साथ बाहर निकलना हो नहीं पाया। उल्लेखनीय है कि जिनके साथ हम पहले गए थे उन्हीं परिवार के साथ इस बार भी जाने का प्लान बनाया खास बात ये है कि उस परिवार के साथ दोस्ती को 50 साल से ज्यादा हो चुके है और तीन पीढ़ी से चली आ रही यह दोस्ती आज भी कायम है। बड़ी जद्दोजहद के बाद यह गोवा ट्रिप की प्लानिंग की गई थी जिसके लिए मैं बहुत बेचैन था अब गोवा के नाम पर आमधारणा है कि दोस्तों के साथ जाने वाली जगह या हमउम्र के लोगों के साथ जाया जाएं तो ज्यादा मज़ा आता है पर मेरे लिए यह बात गलत सिद्ध हुई और परिवार के साथ मुझे डबल मज़ा आया ! हम कुल पंद्रह लोग थे सबके अपने ग्रुप बन गए थे बड़े लोग सब ट्रैवलर में आगे बैठते बच्चे बीच में और हम थोड़े बड़े बच्चे सबसे पीछे। मम्मी पापा अंकल आंटी बुआजी फूफाजी की आपस में जमती... झलक, पलक, रिद्धिमा, कलश और नायशा उनका अलग खेला करते....मैं, माही, रिदम और विन्नी की भी अच्छी बॉन्डिंग बन गई और साथ मिल गया...