साउथ में अभिनेताओं के लिए जो दीवानगी है वह देखने लायक होती है !
बीते सप्ताह के मंगलवार 21 मार्च 2023 को बेनेट यूनिवर्सिटी में नेटफ्लिक्स की सुपरहिट वेब सीरीज 'राणा नायडू' की स्टारकास्ट आई जिनका कि पूरे जोर-शोर के साथ सभी विद्यार्थियों ने हार्दिक अभिनंदन किया। राणा नायडू सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता राणा दग्गुबाती , सीरीज में राणा की पत्नी के रूप में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सुरवीन चावला और एक फिल्म लेखक, निर्देशक-निर्माता के रूप में अपनी पहचान बना चुके राणा नायडू सीरीज के निर्देशक करण अंशुमन जब बेनेट यूनिवर्सिटी में पहुंचे तब चहुओर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों की भीड़ ने पूरे गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बेनेट यूनिवर्सिटी में दक्षिण भारत से आए विद्यार्थियों की तादाद बहुत है यदि हम दक्षिण भारत से बेनेट यूनिवर्सिटी में आए प्रथम वर्ष के सिर्फ़ तेलुगू भाषियों की बात करें तो वह संख्या 100 से 150 के लगभग है। यदि दूसरे , तीसरे और चौथे वर्ष के छात्रों को मिला ले तो ये संख्या 400 से अधिक हो जाती है। जब इन विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा अभिनेता को लाइव इतनी पास से देखने को मि...