मेरी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट
विगत दिनों मैं दुबई यात्रा पर था.... यात्रा मनुष्य के जीवन का एक ऐसा हिस्सा जो हमें तरोताजा महसूस करा देती हैं समस्त मानसिक शारीरिक तनावों को दूर कर देती हैं। मैंने यह दुबई यात्रा के बाद महसूस किया। वैसे तो मैं बचपन से ही भारत के विभिन्न राज्यों में कई सारी जगह घूम चुका हूं कश्मीर से लेकर केरल तक , गुजरात से लेकर सिक्किम तक और भी कई सारी जगह पर इस बार की मेरी यात्रा पहली अंतर्राष्ट्रीय यात्रा थी। जिसे मैं कभी नहीं भूला पाऊंगा ! बहरहाल, आते हैं अब मेरी दुबई यात्रा पर...इसकी प्लानिंग मेरी ऐंड सेमेस्टर एग्जाम्स के दौरान हो गई थी टिकट्स वगेरह आने-जाने के सबकुछ दिसंबर के अंत तक हो गया था ! मेरे घरवालों के और मेरे बीच सब चीज़ों की सूत्रधार मेरी बुआजी की बेटी याने मेरी बड़ी बहन सेजल दीदी (नन्नू दीदी) रही। वे अपने पति विशाल जैन के साथ दुबई रहती हैं। दोनों की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी हैं Sunshy Digital Media Agency दीदी की बहुत दिनों से बड़ी आशा थी कि मैं अपने भाइयों को अपने घर बुलाऊ और कुछ दिन घुमाऊ फिराऊ। चूंकि यह समय दुबई घूमने के लिए अतिउत्तम हैं लिहाज़ा हम तीन भाई मैं , विन्नी (दीदी...