लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन पुनः शुरू करने की मांग, जम्प ने जनसंपर्क आयुक्त से की मुलाकात

(नैवेद्य पुरोहित)
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश जो कि नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (एनयूजेआई )से संबद्ध है। जम्प के प्रतिनिधिमंडल ने इंदौर संभाग के ऊर्जावान अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर के नेतृत्व में जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह से भेंट कर लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को नियमित विज्ञापन जारी करने की मांग उठाई।
पत्रकारों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में यह घोषणा की गई थी कि नियतकालिक साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों को एक माह के अंतराल से नियमित रूप से एक विज्ञापन दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने इस व्यवस्था को पुनः लागू करने का आग्रह किया जिससे छोटे समाचार पत्रों को आर्थिक संबल मिल सके। इस पर आयुक्त मनीष सिंह ने आश्वस्त किया कि आगामी बजट के बाद इस विषय में सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे और प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
भेंट के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक डॉ आरआर पटेल और अशोक मनवानी से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जम्प ने उम्मीद जताई है कि सरकार शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी, जिससे क्षेत्रीय पत्रकारिता को मजबूती मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में अशोक बड़गुर्जर, नंदकुमार चौहान, लक्ष्मीनारायण पटेरिया, बापू सिंह बघेल, मनोज सालुंके, अशोक सोलंकी, राजू दास, भूपेंद्र दंडोतिया सहित नैवेद्य पुरोहित उपस्थित रहे। #जर्नलिस्ट_एसोसिएशन_ऑफ_मध्यप्रदेश #नेशनल_यूनियन_जर्नलिस्ट्स_ऑफ_इंडिया #जम्प #एनयूजेआई #जनसंपर्क_विभाग #जनसंपर्क_आयुक्त

Comments

Popular posts from this blog

20 की उम्र में चारधाम पूरे, रिश्तों का पंचधाम भी जी लिया!

जड़ों से जुड़ाव की पुकार: एक बार फिर कुलदेवता के दरबार में!

मन की शांति का रहस्य: स्वीकार्यता है!