8 अप्रैल का दिन मेरे लिए बेहद खास और यादगार रहा
पिछले महीने सीहोर में शिवना प्रकाशन द्वारा आयोजित शिवना साहित्य समागम में शामिल होने का अवसर मिला था यह आयोजन क्रिसेंट रिसॉर्ट एंड क्लब में हुआ था। इस शानदार आयोजन में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो कर्मवीर 90.0 एफएम की ओर से रिपोर्टिंग करने का अवसर स्मृति मैम ने दिया था। उसी क्रम में 8 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में हमें सम्मानित किया गया। पंकज सुबीर जी का विशेष आभार, जिन्होंने हमें प्रमाण पत्र, एक खूबसूरत कप ☕ और शिवना प्रकाशन की ढेरों पुस्तकें भेंट की। 📚
इस गरिमामय अवसर पर कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया। साथ ही वरिष्ठ प्राध्यापक लालबहादुर ओझा सर का मार्गदर्शन भी प्रेरणा देता रहा। शिवना प्रकाशन की ओर से शहरयार खान भैया और पंखुड़ी पुरोहित जी भी मौजूद थे।
ऐसे अवसर और प्रमाण पत्र हमें आगे बढ़ने और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। आप सभी का आभार, जिन्होंने हमें यह मंच और सम्मान दिया। 🙏✨
#शिवना_प्रकाशन #सीहोर #शिवना_साहित्य_समागम


Comments
Post a Comment