बेनेट यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई का दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज में शानदार प्रदर्शन !

(नैवेद्य पुरोहित)
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मैत्रेयी कॉलेज में आयोजित "टैलेंट्री- टैलेंट हंट कंपटीशन" में बेनेट यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने अपना परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता मैत्रेयी कॉलेज की एनएसएस इकाई के वार्षिक उत्सव "अस्तित्व 2025" का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। यह क्षण मेरे लिए विशेष रूप से यादगार है क्योंकि यह मेरे कॉलेज लाइफ के अंतिम पड़ाव पर एक सुनहरा अध्याय जोड़ता है।
जब मैं फ्रेशर था वर्ष 2022-23 में तब 2023 के अप्रैल के ही महीने में 2 तारीख को आईआईटी दिल्ली में पैरोडी मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीम का हिस्सा होने का सौभाग्य मिला था। अब दो साल बाद जब कॉलेज लाइफ खत्म में सिर्फ एक महीना बचा है और विदा लेने का समय आ गया है तब हमारी टीम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने डांस, पोएट्री और मोनोएक्ट जैसी विविध प्रस्तुतियाँ दीं। हमारी टीम ने समूह गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। सात प्रतिभाशाली प्रथम वर्ष के छात्रों - शाश्वत गुप्ता, रुद्राक्ष खरे, केशव चक्रवर्ती, मानस निगम, वैभव सुनोला, पुष्प शर्मा और अर्पण दत्ता ने अपने वाद्य यंत्रों के साथ बजरंगी भाईजान फिल्म का "बुल्लेया" और प्रतिष्ठित सूफी गीत "दमादम मस्त कलंदर" की शानदार प्रस्तुति दी। मेरे साथ बेनेट यूनिवर्सिटी से गुरलाल सिंह, शिवांश पांडेय और अंजली प्रिया भी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए गए थे। हम सबकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब हमारी टीम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एनएसएस इकाई के उपाध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यकाल के लिए इससे बेहतर विदाई मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकती थी। यह न केवल हमारी टीम की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि बेनेट यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक परिदृश्य का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। हमारी यह जीत हमें याद दिलाती है कि अगर टैलेंट (प्रतिभा) और डेडीकेशन (समर्पण) का मिश्रण कभी भी विफल नहीं होता। मेरे जाने के बाद आने वाले समय में बेनेट यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई इसी प्रकार के और भी कीर्तिमान स्थापित करे यही कामना है। #बेनेट_यूनिवर्सिटी #दिल्ली_यूनिवर्सिटी #मैत्रेयी_कॉलेज #एनएसएस #अस्तित्व #टैलेंट्री #जीत #प्रथम_पुरस्कार

Comments

  1. आपके इन शब्दों के लिए दिल से धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

20 की उम्र में चारधाम पूरे, रिश्तों का पंचधाम भी जी लिया!

जड़ों से जुड़ाव की पुकार: एक बार फिर कुलदेवता के दरबार में!

मन की शांति का रहस्य: स्वीकार्यता है!