शुभ मंगल समझदार !

2 मई 2024 को नोएडा के सेक्टर 142 स्थित अद्वंत नेविस पार्क में 'रूबरू' रेस्टोरेंट में बेनेट यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट काउंसिल और स्पोर्ट्स कमिटी की फेयरवेल सेरेमनी हुई। चूंकि मैं स्टूडेंट काउंसिल के कंटेंट डिपार्टमेंट में सब हेड हूं और काउंसिल का हिस्सा हूं लिहाज़ा मैं भी गया और उस शानदार पार्टी का आनंद लिया। बेनेट यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसिल का हिस्सा होने के लिए बहुत लंबी प्रक्रिया से गुज़रना पड़ता है काउंसिल के हम टॉप 40 लोगों ने कैंपस कम्युनिटी पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए सालभर अपना समय और समर्पण दिया है। पूरे साल सभी ने जो काम मिला वो ईमानदारी, वफादारी और जिम्मेदारी के साथ किया।
यहां तक पहुंचने के लिए हम सभी अपने पीछे 10,000 स्टूडेंट्स की भीड़ को पछाड़ कर सैकड़ों आवेदनों, 300+ साक्षात्कारों और 100+ दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के इंटरव्यूज के बाद चुने गए हैं। मुझे इस स्टूडेंट काउंसिल की विविध और प्रतिभाशाली टीम पर शुरू से भरोसा था विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बेनेट यूनिवर्सिटी कैम्पस पर छात्र जीवन को बेहतर बनाने के लिए भरसक प्रयास किए। पूरे वर्ष एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए मेरा सालभर का अनुभव बहुत ही अच्छा रहा। बहरहाल, सालभर जो भी हमने किया अब उस चीज़ से विदा लेने का समय आ गया था स्टूडेंट काउंसिल का हमारा कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसी के उपलक्ष्य में यूनिवर्सिटी के एसडब्ल्यूओ- स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिस की तरफ से हमारे लिए फेयरवेल सेरेमनी आयोजित की गई थी। जहां हम सभी टॉप 40 को अपने काम और व्यवहार के अनुरूप टाइटल दिए गए। मुझे 'शुभ मंगल समझदार' का टाइटल मिला। यह टाइटल पाकर मुझे बड़ी प्रसन्नता हुई। इस फेयरवेल सेरेमनी में हमें अपने नाम के आगे यह टाइटल लिखी हुई ट्रॉफी, इस साल की सबसे स्वीट मेमोरी स्टूडेंट काउंसिल की फोटो फ्रेम और सर्टिफिकेट मिला। घरवालों को जब मैंने बताया उन्हें बड़ा नाज़ हुआ दादी ने कहा, "अभी तक सिर्फ़ हम ही तुझे समझदार कहते थे अब दूसरे भी तुझे समझदार कहने लगे है। इससे बड़ी और कोई गर्व की बात नहीं हो सकती मेरे लिए कि मेरा बेटा भी समझदार है और अब पोता भी।" उनकी यह बात सुनके मेरी आंखें भर आई थी, मन में एक आवाज़ तेज़ी से सुनाई दी "यह तो बस शुरुआत है अभी कई दफा और उन्हें गर्व करने का मौका देना है।"
बेनेट यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल 2023-24 में सफलतापूर्वक बीते मेरे इस कार्यकाल के लिए सर्वप्रथम स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर अनुपमा चुघ, एडवाइजर अर्णव बत्रा, काउंसिल प्रेसिडेंट आर्यन जिंदल और मेरी टीम की वाइस प्रेसिडेंट जाह्नवी कौर रैना का धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और अपनी टॉप 40 की टीम में लेने लायक समझा। आशा है कि मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरा। ~ नैवेद्य पुरोहित

Comments

Popular posts from this blog

20 की उम्र में चारधाम पूरे, रिश्तों का पंचधाम भी जी लिया!

जड़ों से जुड़ाव की पुकार: एक बार फिर कुलदेवता के दरबार में!

मन की शांति का रहस्य: स्वीकार्यता है!