बेनेट यूनिवर्सिटी में देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत बेनेट यूनिवर्सिटी में सम्पूर्ण गरिमा, उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ आज़ादी का यह महापर्व मनाया गया। यूनिवर्सिटी के ए और बी ब्लॉक के प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में वाइस चांसलर डॉ. प्रभु कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के पश्चात् डॉ. प्रभु कुमार अग्रवाल ने सभी को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को संबोधित किया। नवनियुक्त डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ निधि सिन्हा ने भी इस शुभ अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और प्रभावी ढंग से अपनी बात कहीं। आज़ादी का महत्व समझाते हुए उन्होंने कहा,"आज़ादी क्या है? ये मात्र एक शब्द नहीं है ये वह है जो त्याग से महापुरुषों के बलिदान से मिली है। आज़ादी कमा कर खाई जाने वाली वह रोटी है।" सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां विद्यार्थियों द्वारा दी गई। बेनेट यूनिवर्सिटी की म्यूजिक सोसायटी 'अद्वैता' के प्रतिभावान कलाकारों के द्वारा देशभक्ति की भावना को प्रतिध्वनित करने वाला संगीत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बीएएफटीडब्ल्यू के छात्र अविरल सिंह ने क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह का प्रेरणादायक चित्रण किया। बेनेट यूनिवर्सिटी के डिबेटिंग और लिटरेरी क्लब 'सेरेब्रम' से छात्र अदम्य वीर ने वीर रस की कुछ पंक्तियां सुनाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमो की यह श्रृंखला बेनेट यूनिवर्सिटी के कल्चरल डांस क्लब 'रिवाज़' के मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के साथ जारी रहीं। स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में एक विशेष प्रस्तुति महिला सिक्योरिटी गार्ड्स के द्वारा दी गई जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीत 'ज़रा याद करो कुर्बानी' की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। यह विशेष प्रस्तुति सबके आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में सान्या भट्टाचार्जी, निहारिका लाल और सात्विक दयाल ने एकल गायन प्रस्तुति दी। अंत में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत बेनेट यूनिवर्सिटी में पिछले 4 दिन से विभिन्न विषयों पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जैसे कि पोस्टर मेकिंग कंपटीशन, स्लोगन राइटिंग कंपटीशन, डिबेट कंपटीशन, पोएट्री कंपटीशन, सिंगिंग कंपटीशन आदि। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई। सभी को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल ऑफ़ कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. अभय बंसल के साथ यूनिवर्सिटी के तमाम फैकल्टीज व स्टॉफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संचालिका जाह्नवी कौर रैना और अश्विन सोइन रही। ~ नैवेद्य पुरोहित

Comments

Popular posts from this blog

20 की उम्र में चारधाम पूरे, रिश्तों का पंचधाम भी जी लिया!

जड़ों से जुड़ाव की पुकार: एक बार फिर कुलदेवता के दरबार में!

मन की शांति का रहस्य: स्वीकार्यता है!