बाल विवाह के विरुद्ध जागरुकता अभियान में रिपोर्टिंग का एक यादगार दिन !
रविवार 26 फरवरी 2023 को बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ लॉ और टाइम्स स्कूल ऑफ़ मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फील्ड ट्रिप का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
स्कूल ऑफ़ लॉ के 10 विद्यार्थी और टाइम्स स्कूल ऑफ़ मीडिया के हिंदी पत्रकारिता के 8 विद्यार्थी अपने फैकल्टीज के साथ उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ठसराना गांव गए। साथ ही धनौरी वेटलैंड्स भी गए। वहां जाकर विद्यार्थियों ने एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से सभी ग्रामीणों को बाल विवाह , कर्मचारियों के अधिकारों के बारे में और महिलाओं को विशेष रूप से यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूक किया। सर्वप्रथम वहां पहुंच कर गांव के सरपंच ने सभी अतिथियों का स्वागत स्वालापहार के साथ किया। तत्पश्चात सभी विद्यार्थी दो भाग में बंटकर पूरे गांव में घूमते हुए लोगों को आमंत्रित करते हुए गांव की एक प्रमुख चौपाल पर जहां भगवान शिव का एक अतिशांत सुंदर मन्दिर पर था जहां सभी को बुलाया। सभी ग्रामीणों के इकट्ठा होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा 15 मिनट की एक अत्यंत ही आकर्षक एवं प्रभावशील नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। जिसमें ख़ासतौर से बाल विवाह और कर्मचारियों के अधिकारों के बारे में बताया गया। तालियों की गड़गड़ाहट से गांव वालों ने नुक्कड़ नाटक को काफ़ी सराहा और यह निश्चय किया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है जिसे जड़ से उखाड़ फेंकना है।
महिलाओं से बातचीत करने के लिए सभी छात्राएं अलग से ग्रामीण महिलाओं से मिली और यौन उत्पीड़न के बारे में उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए सभी विद्यार्थी इस तरह से घुलमिल गए जैसे कि उन्हें पहले से जानते हो। गांव के बच्चों के साथ सभी ने खूब मस्ती की उनसे बातचीत करके एक अपनत्व का भाव झलकने लगा। यह बात तब और ज्यादा सिद्ध हो गई जब गांव की ही एक छोटी सी वंशिका नामक लड़की जो कि मात्र अभी चौथी कक्षा में पढ़ती है वह सभी को बड़ी जिज्ञासा के साथ अपना घर दिखाना चाहती थी सभी विद्यार्थी उस बच्ची के पीछे घर गए। जिस तरीके से वह बच्ची सभी चीजों को समझा रही थी उसकी आंखों में वह चमक वह भाव बिरला ही देखने को मिलता है। सच में बच्चे ईश्वर का ही रूप होते है। गांव से निकलने के बाद सभी लोग धनौरी वेटलैंड्स जहां बड़ी संख्या में सारस क्रेन पक्षी देखने को मिले। विद्यार्थियों ने उनकी तस्वीरें खींची और अपने कैमरे में कैद किया।
~ नैवेद्य पुरोहित
#फील्ड_ट्रिप #धनौरी_वेटलैंड्स #ठसराना_गांव #मीडिया #लॉ







Good going bro 👍🫡
ReplyDeleteNice bhai 👌🏼
ReplyDelete